कभी-कभी भीड़ में
कुछ मुसाफिर मिलते हैं,
कुछ साथ चलते हैं,
कुछ दूर रहते हैं।
मगर ख्यालों की दुनिया में
सब मौजूद रहते हैं,
नहीं मालूम कौन सी डगर पर
कौन साथ चल दे।
मगर जो चल दे साथ
वही जिंदगी में मशहूर रहते हैं,
कुछ सामने रहते हैं,
कुछ छुप कर रहते हैं।
पर जैसे भी रहते हैं,
करीब रहते हैं,
जरूरी नहीं हर किसी का
सामने आ जाना।
मगर मुस्कुराती तस्वीर में
साथ जरूर रहते हैं,
सबूत देते हैं दुनिया में
मौजूदगी होने का।
कुछ ऐसे ही लोग
फूलों की खुशबू की तरह,
हर वक्त
अनदेखे जरूर रहते हैं।