Hindi Quote in Poem by Nihal singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तर्जुमा-ए-दर्द



किस भी ख़बर में कोई मर्सिया नहीं मिलता,
हमें तो इस शहर में अपना पता नहीं मिलता।

सफ़्हों पे दर्ज हैं तामीर के हज़ारों बयाँ,
मगर मकानों में अब आसरा नहीं मिलता।

अजब निज़ाम है, अहल-ए-सुख़न भी ख़ामोश हैं,
किसी सवाल का खुलकर जवाब नहीं मिलता।

तमाम उम्र जिसे ढूँढ़ते रहे हम लोग,
वो एक सच है जो दस्तावेज़ में नहीं मिलता।

फ़क़त नज़र का नहीं, ज़ेहन का भी है मसअला,
हर एक शख़्स को यहाँ आईना नहीं मिलता।

'निहाल' किससे करें अह्द-ए-वक़्त का शिकवा,
यहाँ तो दर्द का भी तर्जुमा नहीं मिलता।
✍🏻 — Nihal Singh

Hindi Poem by Nihal singh : 112027916
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now