आसमां, मैंने तारों की गिनती पूरी कर ली
मगर नीदें अपनी अधुरी कर ली
किरदारों को हमने बहुत दुआयें भेजी
एक कहानी जो आज पूरी कर ली
आंखों में जम चुके आँसूं
ये खुद की हालत कैसी करली
दुख दर्द पे प्यार लुटाऊँ
आह से चाहत कैसी करली
दरिया ए शहर छोड, सहरा में जा बसे
प्यास और भी गहरी कर ली