आज अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस है।
अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को मनाया जाता है ताकि समाज की मूलभूत इकाई के रूप में परिवारों के महत्व को उजागर किया जा सके।
अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में की गई थी और इसे पहली बार 1994 में मनाया गया था।
सभी को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🙏💐💐💐💐
परिवार /कुटुंब
--------------------
जी तो लेते हैं सभी यहाँ पर अकेले
पर बिना परिवार के नहीं यह मेले ।
माँ की गोद में बीतता है बचपन सभी का
परिवार के संग ही बच्चे सब हैं खेले ।
कैसे भुला दें बचपन की वो सारी यादें हमारी
माँ -पिता ने बच्चों की खातिर दुख सहे अकेले।
परिवार ही होता है दुनिया ये सारी लगती न्यारी
सुख-दुख में सभी साथ आते हैं हरदम पहले।
स्वस्थ और कुशल रहे सभी का कुटुंब-परिवार
चारों दिशाओं में फैले उसके निर्मल उजाले ।
आभा दवे
मुंबई