अच्छा आज कल एक ट्रेंड बड़ा कॉमन चल रहा
शायद आज कल नहीं बहुत पुराने टाइम से चला आ रहा है जिसके बारे में बात करना थोड़ा असहज हो सकता है
पर जरूरी है।
मेरी समझ में कई लोगों के extra merital affairs चल रहे हैं।
इनसे अपनी एक शादी सम्भल नहीं रही और मुंह पर एक ही सवाल रहता है किसी अविवाहित को देख कर
आप शादी कब कर रहे?
देखो पहली बात अपना ध्यान रखो और अपने लाइफ पार्टनर का भी।
शादी कर के तुम लोगों ने कुछ उखाड़ नहीं लिया ।
एक पार्टनर की जिम्मेदारी तुमसे सम्भल नहीं रही और किसी अविवाहित को देख कर तुम्हारे दिमाग की नस खींच जाती है।
इन घटनाओं से इतना खौफ बैठ गया है दिमाग में कि शादी से डर ही लगने लगा है और फिर लोग बिना एक मिनट सोचे कह देते है शादी कब कर रहे हो?
पुरुष या महिलाओं की बात नहीं है ।
इस क्षेत्र में वर्तमान में दोनों ही अग्रणी है।
और यहां बात कामकाजी या गृहस्थ लोगों की भी नहीं है।
ज्ञान सब दे जाते है बस अपने गिरेबान में झांक कर कोई नहीं देखता ।
कभी पूछो अपने आप से की आप अपने पार्टनर के लिए कितने ईमानदार है?
और क्या वाकई आज के वक्त में शादी करना एक अच्छा निर्णय है अपनी मानसिक शांति के लिए?