🦋...𝕊𝕦ℕ𝕠 ┤_★__
मोहब्बत की सलीबों पर चढ़ाया
जा रहा हूँ मैं,
कि जैसे खुद की मैयत में बुलाया
जा रहा हूँ मैं,
वो जिनके साथ देखे थे हज़ारों
ख्वाब कल हमने,
उन्हीं के हाथ से ज़िंदा जलाया
जा रहा हूँ मैं,
कभी जो हक़ीक़त थी वो अब बस
एक सराब है,
खुद अपने ही घर में, अब मेहमान
बनाया जा रहा हूँ मैं,
वो लहजा बर्फ जैसा है, वो बातें
ज़हर जैसी हैं,
धीरे-धीरे रगों में अब उतारा जा
रहा हूँ मैं,
बड़ी खूंखार है ये खामोशी, इस
सूनी महफ़िल की,
सुनो अब खुद की चीखों से डराया
जा रहा हूँ मैं,
खता क्या थी मेरी, बस ये कि
तुमको टूट कर चाहा,
इसी एक जुर्म की सज़ा में ढाया
जा रहा हूँ मैं,
गए तुम छोड़ कर जब से, तो
ये आलम है मेरी जाँ,
कि सांसें तो चल रही हैं, और
दफनाया जा रहा हूँ मैं…🔥
╭─❀💔༻
╨──────────━❥
#Zakhmi -E-Zubani..✍🏼
#LoVeAaShiQ_SinGh ☜
╨──────────━❥