लड़कियों का सशक्त होना कितना जरूरी है......
यह उन लड़कियों से पूछिए जिनके घर में मर्द ना हो।
हा मैं बहुत खुशनसीब हूँ......
मैं खुशनसीब हूं मेरे पापा ने मेरे हाथों से झाड़ू, बेलन को कलम में स्थानांतरित कर दिया।
हा मैं बहुत खुशनसीब हूँ......
मैं खुशनसीब हूं पापा में नहीं सीख पाऊंगी अरे कैसे नहीं सीखेगी लड़किया हवाईजहाज उड़ा लेती है यह कह कर पीछे की सीट से आगे स्थानांतरित कर दिया।
हा मैं बहुत खुशनसीब हूँ.....
लोग कहते थे बेटी है घर संभालेगी पापा ने कहा बेटी दुनिया संभलेगी पापा ने घर को दुनिया में स्थानांतरित कर दिया।
हा में बहुत खुशनसीब हूँ......
मेरी पहचान पापा से अपनी पहचान को पापा ने मेरी पहचान में स्थानांतरित कर दिया।
हा मैं बहुत खुशनसीब हूँ ।।
✍️ अंतिमा 😊