Hindi Quote in Quotes by SAYRI K I N G

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अब देख के जी घबराता है सावन की सुहानी रातों को पिया छोड़ गए दिल तोड़ गए अब आग लगे बरसातों को

ऐ जान-ए-मोहब्बत जान-ए-ग़ज़ल आओ तो तुम्हारी नज्र करें आँखों में सजाए बैठे हैं हम प्यार भरी सौगातों को

यूँ प्यार की क़स्में खा खा कर क्यूँ झूटी तसल्ली देते हो बस रहने दो हम जान गए सरकार तुम्हारी बातों को

मसला हुआ आँचल शानों पर ये जुल्फ़ की लट उलझी उलझी आँखों की खुमारी कहती है रहते हो कहीं तुम रातों को

जुल्फ़ों को हवा में लहराना हँस हँस के तुम्हारा बल खाना अंदाज़ हैं सब दिल लेने के हम जान गए इन बातों को

बे-दर्द हसीनों की ख़ातिर क्यूँ होते हो बदनाम 'फ़ना' सफ़्फ़ाक सितम-गर क्या समझें हम दिल वालों की बातों को

Hindi Quotes by SAYRI K I N G : 112019046
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now