Hindi Quote in Quotes by vishal Nagar

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तो फिर अज्ञानी कौन?

दुनिया में हर व्यक्ति के पास ज्ञान है। व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसे किसी-न-किसी तरह का ज्ञान तो ज़रूर होता है।

अगर दुनिया में सभी के पास ज्ञान है, तो फिर अज्ञानी कौन?

अगर आप कहते हैं कि अज्ञानी वो होता है जिसके पास ज्ञान नहीं होता, लेकिन ज्ञान तो सबके पास होता है, तो फिर अज्ञानी कौन?

अगर आप अनपढ़ को अज्ञानी कहते हैं तो ये भी गलत है, क्योंकि ज्ञानी होने के लिए पढ़ा-लिखा होना ज़रूरी नहीं है। ज्ञान तो अनपढ़ के पास भी है, तो फिर अज्ञानी कौन?

आप कभी-कभी 'गंवार' को अज्ञानी की संज्ञा दे देते हैं, लेकिन गंवार होने का मतलब सभ्य और ढंग का न होना है। ज्ञान तो गंवार के पास भी है, तो फिर अज्ञानी कौन?

जवाब: अगर आप मुझसे इस प्रश्न का जवाब चाहेंगे तो कुछ इस प्रकार होगा कि अज्ञानी वह होगा जो ज्ञान की कदर नहीं करता हो, जो ज्ञानी/ज्ञान की इज़्ज़त नहीं करता हो। एक ज्ञानी हमेशा ज्ञान की इज़्ज़त करता है।

सबसे बड़ा अज्ञानी तो मैं हूँ, जो अज्ञान को परिभाषित कर रहा हूँ।
-बटोही

Hindi Quotes by vishal Nagar : 112017192
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now