Hindi Quote in Story by Sunil Kumar Sajal

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लघुकथा -पुष्प 
उसने बड़ी  तरोज्जत के साथ  आँगन में  फूलों के पौधे रोपे थे । आज  पौधों पर किस्म  -किस्म के  खिले पौधों को देखकर  उसका मन ख़ुशी से भर जाता ।
'एक दिन उसने पत्नी से  कहा -' देखो राानी  कितने सुन्दर फूल खिले हैं ।
'क्या खाक
खिले हैं ।इधर मेरी कमर टूटी जा रही है । आँगन में झाड़ू 
लगाते-लगाते ।' पत्नी रुष्ट स्व्यार में बोली ।
'लोग तरसते हैं ऐसे फूलों के लिए ।' उसने अपनी बात रखते हुए कहा ।
'तरसे तो तरसे । अगर आपको शौक है पौधों  का तो एक  नौकरानी रख लो  वरना मैं इन्हें एक  दिन .......।' वह बोलते -बोलते रुक गयी । मगर पत्नी   के  कर्कश  स्वर से आहत मन  पौधे  से सूूूखकर टपके फूल  तऱह टपक कऱ  रह  गया ।
              -सुुनील कुमार सजल 

Hindi Story by Sunil Kumar Sajal : 19239
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now