जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर द्वितीय पत्र
तुझे न अपना कहने का हक है
न अपना मान लेने का अधिकार
फिर कैसे कह दूँ मैं तुझसे
मैं हर-पल हूँ तेरे साथ। ।
तुझे अपना कहना
अब ये खुद से एक छलावा होगा
नही कहना है मुझे तुझे अपना
पर सुन ये तो एक दिखावा होगा।।
मिले जीवन में हर-पल
खुशियों की सेज तुझे
तेरे दुखों के लिए तो
मेरा ये दामन होगा। ।
मीरा सिंह