English Quote in Poem by Vishakha Pareek

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"बुज़र्ग मर जाते हैं,
हमें हमारे हिस्से की जगह देकर, बुज़र्ग मर जाते हैं!"
दादी-दादा,
नानी-नाना,
सभी...हमारे बड़े सब!
हम जिनकी गोद में खेले,
जिन्होंने हमको गले से लगाया,
हमें कहानियाँ सुनाकर,
हमें सुकून भरी नींद में सुलाया...
हमारे लिए उनके बोल का कोई नया ही गीत बनाया!
हमें दुनियादारी का पाठ पढ़ाया,
खुद गहरा पेड़ बनकर हमें बाहर से आती कठोर धूप की तपन से बचाया...
हमें ज़िम्मेदारियों से रू-ब-रू करवाया,
हमसे खूब लाड़ लड़ाया!
जिन्होंने हमें धीरे-धीरे बड़ा होते देखा,
जिन्हें देखकर हमने बड़ा होना सिखा...
जिन्होंने हमें दुनिया समझाई,
जिनको हम दुनिया कहते...
जिनका लाड़ देखकर हमने लाड़ लड़ाना सीखा!

फिर एक दिन अचानक,
वो हमें छोड़कर चले जाते हैं....
लोग कहते हैं वो मर गए....
मगर देखा जाए तो,
असल में वो हमें सब सिखाकर जाते हैं..
अपनी जगह छोड़,
हमें एक जगह दे जाते हैं!
हमारे बड़े होने पर,
हमें हमारे हिस्से की जगह देकर...
बुज़र्ग मर जाते हैं!

English Poem by Vishakha Pareek : 112040864

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now