Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कुण्डलिनी छंद
*********
अफसाना बनना नहीं, नाहक लगे कलंक।
सोते जगते ही चुभे, नाहक में ही डंक।।
नाहक में ही डंक, मगन सुनना बस गाना।
और मुबारक आप, बने कोई अफसाना।।१५२

गाँधी के हथियार को, सदा दीजिए मान।
सत्य अहिंसा साधना, नहीं मान अनुदान।।
नहीं मान अनुदान, बने अहिंसा आँधी।
श्रद्धा के दो पुष्प, समर्पित करिए गाँधी।।१५३

मानवता के मीत बन, करो नेक कुछ काम।
होंगे बिल्कुल भी नहीं, आप कभी बदनाम।।
आप कभी बदनाम, सभी को अच्छा लगता।
लिखो आप इतिहास, करो अब से मानवता।।१५४

चीनी कम की फ़िक्र में, दुबले मत हो यार।
अपने तन से भी करो, आप तनिक तो प्यार।।
आप तनिक तो प्यार, चाहते बनना दीनी।
उत्तम चाहो स्वास्थ्य, त्याग दो अब तुम चीनी।।१५५

रहना उससे दूर, हाथ में खंजर जिसके।
मत करना विश्वास, भला ये होते किसके।।
कहें मित्र यमराज, मानिए मेरा कहना।
अपने हित की बात, सोचते तुमको रहना।।१५६

छोटी-छोटी बात में, अब लड़ जाते लोग।
फैल रहा समाज में, जाने कैसा रोग।।
जाने कैसा रोग, समझ है इतनी खोटी।
उलझे-उलझे लोग, बात मानें कब छोटी।।१५७

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112040748

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now