Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चौपाई छंद - दीवाली
**********
दीवाली की साफ-सफाई।
दीपपर्व की खुशियाँ आई।।
भले अमीर गरीब हो कोई।
दीपपर्व सबके मन भाई।।

घर-घर होती साफ सफाई।
दिया तेल बाती भी आई।
लइया गट्टा और मिठाई।
लक्ष्मी गणेश लाते हैं भाई।।

नियति पाक-साफ सब रखते।
कैसे कह दें हम भी थकते।।
दीपपर्व से सबका नाता।
भेदभाव इसको कब भाता।।

दीवाली का पर्व अनोखा।
खट्टा मीठा या हो चोखा।।
दीपपर्व पर दीप जलेंगे।
मन के सारे मैल मिटेंगे।।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112040745

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now