हमारी कहानी के किरदार हम दोनों भी थे ना...
कभी एक-दूजे के प्यार में हम दोनों भी थे ना...
कुछ शिकायत हमसे थी, तो हमें बताया होता,
यूँ सरेआम हमारे इश्क़ को नीलाम न किया होता...
हमने तो रूह तक लगा दी थी मोहब्बत में,
ऐ सनम...
काश! आपने हमें ग़ैरों की तरह
ज़िंदा जलाया न होता...
- संकेत गावंडे