Hindi Quote in Poem by adya

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कैसे बताऊँ मुझे क्या पसंद है,
मुझे प्रकृति का हर अंदाज़ पसंद है।

मुझे पहाड़ों का अडिग रहना पसंद है,
नदियों का बिन थके बहना पसंद है।

मुझे पत्तों का शाखों से बिछड़ना पसंद है,
फिर भी हवाओं संग हँसकर उड़ना पसंद है।

मुझे ढलते सूरज का पैग़ाम पसंद है,
अँधेरों के बाद आती सुबह का नाम पसंद है।

मुझे चाँद का अधूरा रहकर भी चमकना पसंद है,
बिना किसी शोर के अपना अस्तित्व रखना पसंद है।

मुझे ओस की बूँदों में संसार दिखता है,
मुझे मिट्टी में जीवन का सार दिखता है।

मुझे फूलों का काँटों में भी खिलना पसंद है,
हर कठिनाई में उम्मीद का मिलना पसंद है।

न कोई शोर हो, न कोई शिकायत रहे,
बस मन में शांति और आँखों में कायनात रहे।

न आसमान को छूने की कोई ज़िद रहे,
बस अपने भीतर एक पूरा आकाश रहे।✨🍁

~Adya

Hindi Poem by adya : 112040370

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now