Hindi Quote in Thought by Zarish

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चढ़ूंगी जब पहाड़ों पे मुझे तुम याद आओगे।
गिरेगी बर्फ गालों पे मुझे तुम याद आओगे।

किसी भूले ज़मानों में कोई लम्हा भी आएगा,
हंसी आएगी वादों पे मुझे तुम याद आओगे।

तुम्हें है इश्क शिद्दत का कहा मुझ से हवाओं ने,
यकीं टूटा जो सांसों पे मुझे तुम याद आओगे।

तुम्हारे लम्स छू लूंगी उन्हें महफूज़ कर लूंगी,
फिसलते आबषारों पे मुझे तुम याद आओगे।

चमकती चांद की परियां जो मेरा हाथ थामेंगी,
चलूंगी मैं सितारों पे मुझे तुम याद आओगे।

जहां पर लोग जाते हैं कभी वापस न आने को,
"ज़रिश" उन आसमानों पे मुझे तुम याद आओगे।


Zarish

Hindi Thought by Zarish : 112040190

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now