ख़ुद से अनजान
कौन हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
क्यों हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
कहाँ हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
किस राह पर हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
कहाँ जाना है हमें,
हमने जाना ही नहीं।
क्यों परेशान हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
क्यों रूठे हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
क्या है वो बात,
जिससे रूठे हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
किससे है शिकवा,
किससे है गिला,
क्यों ख़ामोश हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
क्या है दिल में,
क्या है मन में,
किस उलझन में हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।
ख़ुद से ही हैं ये सवाल,
ख़ुद से ही अनजान हैं हम।
ख़ुद को समझने की राह में,
कौन हैं हम,
हमने जाना ही नहीं।