Hindi Quote in Poem by Chandni choudhary

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हसरत-ए-क़ुर्बत

जाने हम कहाँ खो गए,
अपनी ही हयात में,
अपनों से दूर होते गए,
ज़िंदगी की भागदौड़ में।

कभी बैठें अपनों के संग,
फिर बचपन की मासूमियत जिएँ,
माँ की लोरी की आग़ोश में,
वो भूले-बिसरे ख़्वाब जिएँ।

फिर लौट चलें उन लम्हों में,
जिनमें अपना-सा संसार था,
हर ख़ुशी में अपनों का साथ,
हर पल कितना ख़ुशगवार था।

न वक़्त वो लम्हे छीन सके,
न दरमियाँ कोई फ़ासला हो,
हर दिल में क़ुर्बत बाक़ी रहे,
हर रिश्ते में अपनापन हो।

बस इतनी-सी आरज़ू है,
ये वक़्त ज़रा ठहर जाए,
हम अपनों से दूर न हों,
हर अपना क़रीब रह जाए।

Hindi Poem by Chandni choudhary : 112039723

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now