आज मेरे साथ एक स्कैम करने की कोशिश हुई । मुझे एक नए नंबर से कॉल आया पर कॉलर आईडी पर एक नाम दिख रहा था पता नहीं क्या सोचकर मैं फोन उठा लिया तो सामने वाले इंसान ने मुझसे कहा मैं महिला थाना विभाग से बात कर रहा हूं आपके खिलाफ कारवाई होने वाली है यह सुनते ही मुझे लग गया यह कोई फ्रॉड या स्कैमर है मैंने कॉल काट दिया।
लेकिन उस इंसान ने दोबारा कॉल किया और कहा कॉल काटने से क्या होगा आपके खिलाफ जो कार्रवाई होने वाली है वह रुक जाएगी मैंने उससे कहा पहले आप अपने बारे में बताइए तो उसने कहा मैं महिला थाना विभाग से बात कर रहा हूं मैंने उससे कहा आप झूठ बोल रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है तो उल्टा उसने मुझे धमकाते हुए कहा अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो आपके घर पर मिलते हैं यह कॉल मुश्किल से बस 40 से 50 सेकंड की थी शायद वह आदमी दोबारा इस इंतजार में था कि मैं उसे कॉल करूंगी जानती हूं आजकल इस तरह के मामले बहुत आम है और इस बारे में जानकारी भी लोगों के पास होती है पर फिर भी अपनी तरफ से सतर्क रहने में कोई बुराई नहीं है ।
#सावधान #स्कैम #जागरूकता #सच्ची घटना#विचार