मेरे देश की शान निराली
चारों तरफ छाई हरियाली
मेरे देश का प्यारा तिरंगा
भारत में बहती है गंगा
मेरे देश की मां है प्यारी
जाती है बच्चों पर बारी
मेरे देश में बापू का नाम
लेते हैं सब शुभ हो शाम
मेरे देश की बात है सच्ची
मिट्टी है मेरे देश की अच्छी
मेरे देश की भारतीय नारी
लगती है परिवार को प्यारी
मेरे देश की बहना प्यारी
भाइयों को बांधती है राखी
- Dharmpal Sroj