उजाला ले आये भगवान-
उन शिखरों पर
जो गगन को छूते हैं,
उन घाटियों में
जहाँ नदियां बहती हैं,
उन वृक्षों में
जिनपर फूल खिलते हैं,
उन प्राणों पर
जो करुणा में जीते हैं,
उस रामायण में
जहाँ रावण मारा गया था,
उस महाभारत में
जहाँ गीता बोध हुआ था।
*** महेश रौतेला