Hindi Quote in Poem by Vandna Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता दिल खुश है अकेला
कवयित्री डॉ वंदना शर्मा

दिल खुश है अकेला
नहीं चाहिए कोई झमेला
जिन्हें कद्र नहीं हमारी
उनसे दूरी ही अच्छी
जो सुनना नहीं चाहते
उनके लिए चुप्पी ही अच्छी
व्यर्थ ऐसे रिश्तो के लिए
अपने शब्द, भाव देना
अपनी डायरी, कलम
ही सबसे अच्छी
ये नदिया, भी तो
बहते चुपचाप मस्त
पहाड़ भी रहते तने
रहते शांत खड़े
फूल भी देखो खिलते हैं
बिना किसी उम्मीद के
जिंदगी भले छोटी हो
जिंदगानी बड़ी जायेगी

कोई पढ़े ना पढ़े
कहानी लिखी जायेगी
बात निकली है तो
कहीं तो जरूर जायेगी
डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली
vandna.reporter@gmail.com

Hindi Poem by Vandna Sharma : 112036614
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now