कहानियों के संसार में खोकर देखा है कभी किसी किरदार के दर्द को महसूस करके देखा है कभी वैसे तो यह सारी कहानी किसी लेखक की कल्पना शक्ति से जन्मी होती है लेकिन फिर भी कुछ कहानी ऐसी होती है जो हमारे जीवन का हिस्सा बन जाती है जरा सोचिए बचपन से लेकर अब तक आपने कितनी सारी ऐसी कहानियां पढ़ी होंगी कुछ कहानियां आपके बचपन का हिस्सा बन चुकी हैं और कुछ कहानियों को आप भूल चुके होंगे लेकिन इस बात से यह साबित होता है कि कहानियों का अपना ही एक जादू होता है वह जादू जिसे कोई कहानी पढ़ने वाला या कहानियों को पसंद करने वाला पाठक हीअनुभव कर सकता है