आप जितनी दफ़ा नियमों के ख़िलाफ़ जाएँगे, प्रयोग करेंगे, उतनी दफ़ा गिरने, घुटने छीलने, पकड़े जाने और लोगों के हँसने की तैयारी रखिए। पर याद रखिए, आपकी झोली में एक तजुर्बा है जो हमेशा साथ रहेगा।
अपने दुस्साहस को ईंधन देते रहिए, वरना तमाशबीनों की तरह सिर्फ़ फ़िकरे कसते रह जाएँगे।