जब तुम तकलीफ़ में होती हो,तुम्हारी आँखों से आँसू निकलते हैं और मैं चाहकर भी तुम्हारी उस तकलीफ़ को कम नहीं कर पाता, सिर्फ़ दिलासा देने के अलावा मेरे पास कुछ नहीं होता तब शायद तुम्हारी तकलीफ़ से कहीं ज़्यादा दर्द मुझे होता है क्योंकि तुम्हें रोते हुए देखना मेरे लिए सबसे मुश्किल है,और तुम्हारे दर्द के सामने अपनी बेबसी से ज़्यादा तकलीफ़ किसी चीज़ में नहीं होती...!