जीवन को जीतना है
जीवन जीना होता है,
बिगाड़ना नहीं।
जीवन एक बार मिलता है,
करोड़ों बार नहीं।
जीना है ऐसा,
कि जीवन जीने की चाह बनी रहे।
जीना है, जीना है,
बस यूँ ही नहीं जीना है।
जीने को जीकर,
मैं जीत लूँ अपने इस जीवन को।
हर मुसीबत को पार करके,
हर कठिनाई से लड़कर,
जीवन को जीत लूँ मैं।
क्योंकि जीवन मिला है
तो इसे जीना है,
हर पल को अपना बनाना है,
और अपने जीवन की राह पर
खुद को जीतते जाना है।