जीकर बताएँगे
जीएँ हैं तो जीकर बताएँगे,
कुछ नहीं तो कुछ भी कर बताएँगे।
आज नहीं तो कल मिलकर बताएँगे,
जीना है तो जीकर बताएँगे।
जो होना था, वो आज हो गया,
बाकी कल जो होगा, वो देखा जाएगा।
रास्ते चाहे कितने भी कठिन हों,
हर कदम पर खुद को आज़माएँगे।
आज नहीं तो कल,
और कल नहीं तो परसों—
तुम्हें अपने होने का एहसास दिलाएँगे।
जीएँ हैं तो जीकर बताएँगे,
कुछ नहीं तो कुछ भी कर बताएँगे,
आज नहीं तो कल मिलकर बताएँगे,
जीना है तो जीकर बताएँगे।
आज नहीं तो परसों,
तुम्हें याद दिलाएँगे।