पैसा और उपाय
-------------
पैसा कम है, पैसा बढ़े ऐसा सब चाहते है।
प्रश्न है कि जीवन में मै अमीर बनूंगा?, प्रोपर्टी मिलेगी?
जवाब : ज्योतिष कभी कितना पैसा कमा पाओगे यह नहीं बताता। जैसे एक छोटे या बड़े बर्तन में कितना पानी आएगा वह पानी भर कर अंदाज लगाया जा सकता है, वैसे ही जीवन में कितना वॉल्यूम आएगा यह आप का लेवल ही बता सकता है। अब यह लेवल साइकोलॉजिकल और स्पिरिचुअल है, यह भी जान ले।
साइकोलॉजी कहती है कि कम पैसा या पैसों का अभाव देख कर यदि रोज रोज आप को दुख पकड़ता है, तो आप की दरिद्रता का कारण कम पैसा नहीं, वह दुख है जो आप को पकड़ता है। और जब जब जितनी मात्रा में वह दुख बढ़ता है उतना ही आप को दरिद्रता का अहसास ज्यादा होता है।
अब आप ज्योतिषी के पास जाते हो और पूछते हो के आप के जीवन में बड़ा पैसा कब आएगा?
वह ज्योतिषी आप को दो ही चीजें बता सकता है , या तो समय या फिर उपाय। परन्तु समय की राह देखनी पड़ती है, और उपाय भी नित्य करना पड़ता है। और ज्यादातर उपाय फेल होते है। इसका अर्थ है कि बहार के टोने टोटके यंत्र मंत्र आपके साइकोलॉजिकल दुख को कम नहीं कर पाते जो अभाव को देख कर जन्मा है।
और जब तक यह दुख कम नहीं होता, यानी कि आप जो है उसमें संतोष और शांति नहीं पाते, प्रगति का द्वार नहीं खुलता। और यह मार्ग स्पीरिटुअलिटी का मार्ग है। बाह्य परिस्थितियों से प्रभावित आप के भाव विश्व में स्थाई परिवर्तन आएगा तो ही आप की परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा।
सेल्स मैन संतोष नायर बताते है कि जब तक मैं पूरे दिन में किसी १ क्लाइंट को अपना प्रोडक्ट नहीं बेच देता, मै अपने घर नहीं जाता था।
इसका अर्थ उनके भाव विश्व में परिवर्तन को प्राप्त करने की जड़ता थी। जिसने उनको आज बहुत बड़ा बिजनेस कोच बना दिया।
आप की बाह्य परिस्थितियों का साइकोलॉजिकल वातावरण बदलना ही सच्चा उपाय है।