बाहर के शोर से बचने के लिए आप खिड़की और दरवाजे बंद कर सकते हैं लोगों से मिलना जुलना बंद कर सकते हैं घर से बाहर निकलना भी बंद कर सकते हैं लेकिन आपके अंदर का शोर उसका क्या आपके अंदर का खालीपन उसका क्या मुझे लगता है कि बस खुद को समझने की जरूरत होती है आज की दुनिया में मन शांत नहीं हो पाता हमेशा कुछ ना कुछ चलता ही रहता है दिमाग में शायद हर किसी की यही कहानी है कि अतीत सबको अच्छा लगता है सबको लगता है बीता हुआ समय कितना अच्छा था वर्तमान से हमें कोई ना कोई शिकायत होती है और भविष्य से डर