सोशल मीडिया कभी लोगों की भावनाओं से जुड़ने का एक माध्यम हुआ करता था लोग यहाँ अपने सुख-दुख,विचार और एहसास साझा करते थे रिश्ते बनते थे,दिल की बातें कही जाती थीं और अनजान लोग भी एक-दूसरे की भावनाओं से जुड़ जाते थे लेकिन धीरे-धीरे भावनाओं से शुरू हुआ यह सफर व्यापार का रूप ले चुका है अब हर भावना के पीछे एक बाजार है,हर लोकप्रियता के पीछे एक कमाई और हर वायरल चीज के पीछे एक कारोबार खड़ा है...!