Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कहते हैं कहने दो
**************
लोग कहते हैं तो कहने दो
वो तो कहेंगे ही,
बस! आप ध्यान मत दो, उनको कहने दो,
क्योंकि लोगों का काम ही है
कुछ न कुछ कहते रहना,
आप भी सिर्फ अपना काम करो
आपको तो आगे बढ़ना है न?
हाँ! तो लोगों की बातों को नजरअंदाज करो
आँख खुली और कान बंद रखो
और बस! अपने लक्ष्य पर ध्यान दो।
लोग कहते रहेंगे, आप चुपचाप आगे बढ़ते रहो
लोगों की बातों का मौन प्रतिउत्तर
अपने धर्म -कर्म-श्रम से दो,
लक्ष्य जब छू लो तब
सिर्फ मुस्कराकर उन सबका आभार धन्यवाद करो
और कुछ कहते रहने की शुभकामनाएँ भी दो।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112032682

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now