किसी ने पूछा था, झूठ मत बोलना...
जिसे चाहा, वो मिला क्या..?
वो नहीं मिला यार,
और ना ही उसके आने की कोई उम्मीद बची है।
अब उसकी यादों से ही रिश्ता निभा रहे हैं,
जिसे अपना समझा था,
उसी को दूर से मुस्कुरा कर देखना सीख गए हैं।
शिकायत अब किससे करें,
किस्मत से या उससे...
जिसने कभी अपना कहा ही नहीं,
और हमने उसे पूरी दुनिया मान लिया।
अब बस दुआ यही है,
जहाँ भी रहे, खुश रहे...
क्योंकि कुछ मोहब्बतें
मिलने के लिए नहीं,
सिर्फ़ उम्रभर याद रहने के लिए होती हैं।
🖤