અજાણ્યો પત્ર - 31
बारिश होते हुए भी अब मैं नहीं भीगना चाहता। नहीं पसंद अब ये बारिश, जो बादलों को छोड़कर ज़मीन से अपना नाता जोड़ लेते है, बादल जो कई दिनों से अपने पास पानी के हर बूंद को संभालकर रखते है। अपने सफेद रंग को काले रंग में परिवर्तित कर देते है सिर्फ उन पानी की बूंदों को अपने पास रखने के लिये। बारिश की बूंदे जमीं से मिलते देखने से ज्यादा अब मुझे आकर्षित करता है बादलो का पानी के प्रति प्रेम देखकर, कैसे ये बादल खुद को तोड़ते है सिर्फ उन पानी को जमीं से मिलाने के लिए। और यही प्रेम का रूप मुझे अपने प्रेम को समझने के लिए काफी है।