खिचड़ी
यू.पी. का प्रिय भोजन
पूछो तो क्या है
खिचड़ी खिचड़ी खिचड़ी
महिलाओं का प्रिय भी
झट से बन जाए, स्वाद भी आए
कम समय में बन जाए
बच्चे, बड़े सभी को भाए
ना हो दाँत किसी के
वो भी आराम से खाए
हो कोई बीमार तो वो भी शौक से खाए
नाम है खिचड़ी पर कई रूपों में जाना जाए
काली दाल की खिचड़ी
मूँग दाल की खिचड़ी
ताहरी और बिरयानी
या कहो पुलाव
नाम सुनते ही जी ललचाए
बच्चे बूढ़े सभी को भाए
अमीर हो या गरीब
हर कोई खाए
खिचड़ी को यू.पी. का
राष्ट्रीय भोजन क्यूँ ना बना दिया जाए
---
डॉ वंदना शर्मा पांडव नगर new delhi