Hindi Quote in Poem by उषा जरवाल

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मुझे ‘मैं’ पसंद हूँ ।

यह बिंदी ना लगाया करो ,
यह तुम पर जँचती नहीं ।
गहरे रंग ही पहना करो ,
यह साड़ी तुम पर फबती नहीं ॥
तो सुनो ...
यह बिंदी मैंने लगाई है ,
तो मुझे तो जँचती ही होगी।
यह साड़ी भी मैंने ही खरीदी है,
पहनी है तो मुझे पसंद ही होगी ॥
तुम्हें लाल रंग पसंद है तो ,
पीला रंग खराब है क्या ?
तुम शौक़ीन हो ‘अंग्रेज़ी’ में बड़बड़ाने के,
तो ‘हिंदी’ मेरी बेमिसाल नहीं है क्या ?
इतना तो तुम्हें भी पता ही होगा कि ,
नहीं मिलते दो लोगों के उंगलियों के भी निशान ।
फिर कैसे हो सकती है ?
सभी की पसंद नापसंद एक समान । ।
मेरे शौक को ,मेरे पहनावे को,
मेरे खाने को , मेरे गाने को ,
यूँ बेवजह जज ना तुम किया करो ।
खुद में भी मस्त रहना सीखो ,
हरदम दूसरों में नुक्स निकालने का कष्ट ना तुम किया करो ॥
क्या पता ...
तुम्हारी कोई पसंद भी ,
करोड़ों में से हर एक को रास नहीं हो। ।
तो क्या ?
आज तक जो तुम खुद को ‘ख़ूब’ समझते आए हो ,
मतलब,
तुम भी कुछ खास नहीं हो।

उषा जरवाल ‘एक उन्मुक्त पंछी’

Hindi Poem by उषा जरवाल : 112019497
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now