Hindi Quote in Blog by Aachaarya Deepak Sikka

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*ॐ नमः शिवाय*



*कौन सा ग्रह है कमजोर*



ये कैसे जानें ???



अपनी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दिया जाए तो हम यह पता कर सकते हैं कि हमारी कुंडली का कौन-सा ग्रह कमजोर है।



आप अपनी पसंद के खाने से जान सकते हैं कि आपका कौन सा ग्रह कमजोर है, जैसे-



1 जिस व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है उसे पीली चीजें अधिक पसंद आती हैं। ऐसा व्यक्ति चने की दाल, सोनपापड़ी, बेसन के लड्डू एवं हल्दी खाना अधिक पसंद करता है।



2 कमजोर मंगल वाले व्यक्ति की पसंद मसूर की दाल, शहद एवं लाल मिर्च होती है। इन्हें मीठा भी काफी पसंद होता है।



3 जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, ऐसे लोग नमकीन भोजन के शौकीन होते हैं। इन्हें तेज नमक खाना पसंद होता है।



4 चंद्रमा और शुक्र दोनों का रंग सफेद है। जिनकी जन्मपत्री में चन्द्र या शुक्र कमजोर होता है, वे दूध, दही, चावल, मिश्री एवं आइसक्रीम के दीवाने होते हैं।



5 उड़द, तिल, खिचड़ी, सरसों तेल आदि का कारक शनि माना जाता है। कमजोर शनि वाले व्यक्तियों को तैलीय चीजें काफी पसंद आती हैं। शनि की दशा में तैलीय चीजें अधिक मात्रा में खाने से शनि का कुप्रभाव दूर होता है।



6 जिनका बुध कमजोर होता है उन्हें मूंग की दाल, साग और मटर रुचिकर लगता है।



ये सभी वस्तुओं को खानें से अपच या पेट में गैस की शिकायत भी होगी।



*आपका अपना*

*आचार्य दीपक सिक्का*

*संस्थापक ग्रह चाल कंसल्टेंसी*

Hindi Blog by Aachaarya Deepak Sikka : 112016247
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now