अब मैं खुद की हो चुकी हूँ...
Payal Bansal
तेरे लौट आने की दुआ अब नहीं करती,
मैं अब तुझसे नहीं… खुद से मिलना चाहती हूँ।
तेरे सवालों में उलझ कर,
मैंने अपने जवाब खो दिए थे,
अब हर जवाब अपनी धड़कनों से पूछना चाहती हूँ।
तेरे नाम की चुप्पी जो ओढ़ी थी,
अब उसे अपनी आवाज़ से फाड़ देना चाहती हूँ।
बहुत जी ली तेरी कहानी,
अब अपनी लिखना चाहती हूँ।
तेरे दिए हुए ज़ख्मों को अब कविता बना कर
खुद के ही नाम छपवाना चाहती हूँ।
तू कहता था - “तू अधूरी है मेरे बिना,”
आज तुझसे कहती हूँ - “मैं पूरी हूं, बस थोड़ी सी टूटी हूँ।”
मैं अब भी रोती हूँ,
पर अब इन आँसुओं में डर नहीं,
अब ये बहते हैं इसलिए…
क्योंकि मैं अब अपनी सच्चाई से मुकरना चाहत नहीं।
अब जो तू आ भी जाए,
मैं रुकूँगी नहीं -
क्योंकि अब मैं तुझसे नहीं,
खुद से वफ़ा निभा चुकी हूँ।
#love #sad #breakup #hindipoetry #shayari #poem #feelings #alone #heartbroken #writers