ताज अटैक हुआ था। परिवार, गली के लोग, शहर के लोग, राज्य के लोग… यहां तक कि पूरे देश के लोग टीवी में घुसे हुए थे, हर कोई स्क्रीन के सामने सिहर रहा था। और मैं? मैं डांबर की खाली सड़क पर खड़ा था, धूप सीधी चेहरे पर पड़ रही थी, बस उसी लड़की का इंतजार कर रहा था जो अभी कहीं उस सड़क पर से गुजरने वाली थी। दुनिया का सारा शोर मेरे चारों तरफ था, लेकिन मेरे लिए समय थम गया था।