Hindi Quote in Poem by Ganesh Kachhwaha

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज के समय में सबसे बड़ा सवाल यह है—
क्या हमारा वजूद सच में है, या केवल शोर है?
(समकालीन नज़्म)
शीर्षक - वज़ूद
वजूद था,
पर वजूद का
कोई गवाह न था—
क़त्ल हुआ
पर सबूत न था।
कहने को बहुत कुछ था,
मगर
सच सुनने वाला
कोई मौजूद न था।
इंसान होना
सिर्फ़ साँस लेना नहीं,
इक-दूजे से
मुहब्बत करना ज़रूरी है।
मसीहा बनने की चाह में
कब शैतान बन गए—
इसका
हिसाब न था।
ऊँचाइयों तक
उछाल दिए गए,
ज़मीन कहाँ है
पता न था।
डंका बहुत बजा,
पर कब
मदारी बन गए—
ख़ुद को भी
ख़बर न थी।
ज़िंदगी
मोहब्बत और जिंदादिली के सिवा
कुछ भी नहीं,
अमर कोई नहीं—
मरते रहे
जीने की चाह में।
गणेश कछवाहा, रायगढ़ , छत्तीसगढ़।

Hindi Poem by Ganesh Kachhwaha : 112010235
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now