मैं उसको ढूँढने निकला हूँ
जो मुझमें लापता है,
बाहर निकलने से ना
जाने क्यों कांपता है।
बैठा है कहीं मन के
भीतर वो डर के,
आवाज को अपनी न जाने
क्यों खामोशी में भर के।
पता नहीं क्यों वो अपने
आप में गुम-सा रहता है
सुनता तो सबकी है पर
अपनी एक न कहता है।

Hindi Poem by Agastya Moga : 112003178

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now