ना समझ तू अधम खुद को,
इससे तुझे उबरना होगा।
हर हाल में जीना होगा,
अंधेरों में भी जलना होगा।
गिरकर भी जो उठ जाता है,
उसको ही मंज़िल मिलती है।
तूफ़ानों से लड़ने वालो की,
दुनिया में पहचान बनती है।
ना सोच कि राह कठिन है,
बस हौसलों को रखना होगा।
सपनों की खातिर आगे बढ़,
हर दर्द को सहना होगा।
जो ठान ले मन में कुछ करने,
उसको कोई रोक न पाए।
जज़्बे की आग अगर जलती है,
तो पत्थर भी राह बताए