जानते हो ,
हर स्त्री के देह में
एक फूल सदा
मौजूद रहता है
एक ख़ूबसूरत फूल ,
जिसकी जड़े नहीं हैं
जो अदृश्य है
कई रंग हैं जिसमें
प्राण से भरपूर
अलौकिक महक लिए
केवल वही पुरुष ,
छू पाता है इस देह को
वही खिला सकता है
इस फूल को
जिसके हाथों में
'नमी' हो । 🍁
~ पूजा