Hindi Quote in Thought by pooja Chamyal

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तुम्हारे चले जाने पर ,
महसूस किया मैंने
कानों से फूलों का झड़ना
हथेली से नमी का सरकना
सीने से लिपटी तितली का तड़पना
उदासी का प्रेम को खुरचना
ऐड़ी की दरारों में दूब का उगना !
तुम्हारे चले जाने पर ,
महसूस किया मैंने
गुलाबी होठों का सुर्ख़ होना
बारिश का मन को चुभोना
पाई चीज़ का अचानक खोना
तपते ज्वर में गीला बिछौना !
तुम्हारे चले जाने पर ,
महसूस किया मैंने
अचानक देह में पीड़ा भर आना
गहरी रात में जुगनू से घबराना
सुख पाते पाते दुःख पाना
स्वांस लेते लेते मर जाना ।
तुम्हारे चले जाने पर ,
महसूस किया मैंने
नियति का सदा के लिए ,
रूठ जाना । 🥀

~ पूजा

Hindi Thought by pooja Chamyal : 111998844
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now