हास्य कविता – "पढ़ाई और आलस"
पढ़ाई करने बैठा बच्चा, किताबें खोले चार,
पहले बोला – “चाय पिलाओ”, फिर बोला – “कुछ स्नैक्स यार।”
किताब में लिखा था गणित, पर आँखों में नींद समाई,
पन्ना खोला इतिहास का, और सपनों में क्रिकेट खेल आया।
मम्मी बोली – “पढ़ ले बेटा, वरना फेल हो जाएगा”,
बच्चा बोला – “फेल हुआ तो? फेसबुक पर हीरो कहलाएगा!”
अंग्रेज़ी के शब्द याद करते, बार-बार भूल जाता,
टीचर बोले – “रीपीट करो!”, बच्चा बोले – “नेट से गूगल करा देता!”
पढ़ाई का हाल यही है, पास हो भी गया अगर,
तो कहेगा – “मेहनत से नहीं, किस्मत से जीता मैं इस बार!” 😆
Writer -
Dharmendra Kumar