Hindi Quote in Romance by Arun

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

❤️ वो शादी के बाद तुमसे मिलना 😘

कितने हर्ष से इंतज़ार है तेरा,
तू पहली दफ़ा ही क्या गले लगा लेगी।
जो वादे किए थे हमने शादी से पहले,
क्या वैसे ही उस दिन निभा पाएगी।

मैं यूँही कॉल पर बदमाश बना करता था,
असल में कितना शर्मीला हूँ ये जान पाई ना।
तू मिलने से पहले कितनी संकोची सी थी,
अब चंचल हो गई है, आज ये सचाई है ना।

वर्षों से तय थी हमारी ये शादी,
आज हाथों में हाथ, पूरी हुई ये खुशहाली।
आने वाले हर पल अब बस तुझ संग बिताना है,
तेरे बिना तो जीवन अधूरा सा लगता है।

Hindi Romance by Arun : 111994152
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now