1.
तनहाइयों का एक अलग ही मज़ा है ,
इसमें डर नहीं होता
किसी के छोड़ जाने का।
2.
कभी खामोशी से सुनो तो सुन पाओगे हमें भी,
मेरी चुप में भी तुम्हारें लिए बहुत चाहत है....!!
3.
मिले तो हजारो लोग थे,
ज़िन्दगी में;
पर वो सब से अलग था,
जो किस्मत में नहीं था!
4.
चाहने वाले तो मिलते ही रहेंगे
तुझे सारी उम्र...
बस तू कभी जिसे भूल न पाए
वो चाहत यक़ीनन हमारी होगी
5.
जब सोच में मोच आती है
तब हर रिश्ते में खरोंच आती है...!!