Hindi Quote in Poem by नंदलाल मणि त्रिपाठी

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सावन भादों की बदरिया

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे ।।

ढंक जाए सूरज, बादल
और बारिस जीवन की
खुशियां जैसे भावे।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

बादल और बारिश जैसे
चाहत वइसन आवे फुहार
छम छम पायल की झंकार
मन प्रीत प्यार जगावे।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

उमड़ घुमड़ ,बादल और
बारिश प्रेम प्रीति की रीति
राग बताये।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

जब आवे बादल और वारिश
प्यार प्रेम की मस्ती याद आवे।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

रिमझिम बारिश की फुहार
भीगा बदन गोरी का आँगर
प्यार के बादल और बरसात
मौसम लाये।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

बाहारों की बादल और बारिश
दिल की गली में मोहब्बत के
अरमां जगाए।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।।

चाँद बादल की आगोश में
मल्लिका मोहब्बत की पायल
की छम छम जिंदगी मोहब्बत
का सरगम सुनाए।।

सावन भादों की बदरिया
मनभावन लागे।!

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

Hindi Poem by नंदलाल मणि त्रिपाठी : 111990968
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now