युवा क्या है?
युवा सोच, युवा शक्ति, युवा तत्व, समय युग काल!
युवा युग परिभाषा, पराक्रम, पुरुषार्थ, परिणाम, युवा ओज, युवा तेज, मर्म, मर्यादा पहचान।
युवा प्रज्वलित अग्नि, युवा तेज बरछी कटार, युवा वर्तमान कदमों से निर्धारित प्रेरक प्रेरणा इतिहास।
युवा ऊर्जा, युवा चेतना, युवा साहस शक्ति प्रवाह, उत्कर्ष, उत्सर्ग प्रवाह।
युवा आंधी और बवंडर, युवा सुगंध और चंदन, युवा तेज का भाल काल विकट विकराल, युवा लिखता नई कहानी, पृष्ठभूमि का नायक महानायक पात्र प्रकाश।
युवा चरित्र, युवा संस्कार, संस्कृति, युवा सभ्यता, युवा भव्यता, युवा दिव्यता, धर्म, कर्म, क्रांति, शांति, युग, साम्राज्य।
युवा चिंगारी ज्वाला, युवा दीपक और चिराग, युवा युग प्रज्वलित मशाल।
युवा प्रेम प्रवाह, युवा युद्ध शंखनाद, युवा ओजस्वी तेजस्वी, युवा दृढ़, दृढ़ता, विनम्रता, निर्बहन निर्वाह।
युवा आयु नहीं, युवा अंगार, युवा मोम सा मुलायम, युवा पर्वत पहाड़।
युवा ओस की बूंद, नदियों का कल-कल कलरव, सागर की गहराई, समय काल पुकार, आवाज।
समय को मोड़ दे, उद्देश्य पथ की बाधा को तोड़ दे, नित्य निरंतर निर्झर उमंग से नई सीमा, मान्यताओं का निर्माण कर दे।
निडर, निर्भीक, सार्थक, सक्रिय, सत्य का अर्थ, अनर्थ को व्यर्थ कर दे।
अन्याय, अत्याचार प्रतिरोध, न्याय का आयाम, अध्याय, पुरस्कार, आविष्कार, आविष्कारक, भाग्य, भगवान, परम, परंपरा, साध्य, साधना, आराधना, आराधक।
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।