सुहाना सावन ---
सावन कही सुहाना
सावन कही रोअना
गोरी छोरी प्रेम व्यवहार
पिया सुहागन प्रियतम
प्रेयशी भाव भवना!!
तूफान उफान ज्वार गुबार
सावन बाढ़ विभीषिका
विखरल घर दुआर उजड़ल
चमन खेती बारी चौआ
चूरूँग गए बह बिलाय!!
गांव के गांव जैसे
वीरान श्मशान हरियाली
खुशहाली के नहीं नाम
निशान!!
चाहूँ ओर जल ही जल
जैसे द्वीप टापू उजड़ल
गांव महाप्रलय काल के
कोप जैसे दंड महापाप!!
सुख दुःख ख़ुशी गम
जन मन के सावन
हरियाली खुशलाली
बाहरफुहार!!
बौछार सावन वर्वादी
दर्द दंश दंड प्रासच्चचित
कर्म धर्म प्रधान सावन!!
शिव उद्भव विनाश विकास
प्रकाश देव दानव द्वय
आराध्य सावन कही ख़ुशी
कही गम निहितार्थ सावन!!
शिव सावन जन्म जीवन
एक समान दुःख सुख
अनुभूति अनुभव के
सत्यार्थ!!
आत्म बोध चिंतन विचार
जीवन व्यवहार आचरण
आत्ममंथन शिव बोध जन्म
जीवन महिमा महत्व सावन!!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!